मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

 विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर ओडिसी नृत्यों की प्रस्तुति होगी

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर एवं विरासत असेंबल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर ओडिसी नृत्यों की प्रस्तुति होगी।
  • भारतीय लोक कला मण्डल के निदेशक डाॅ लईक हुसैन ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन आदि को ध्यान में रखते हुए भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर आमजन को भारत की लोक कलाओं से रूबरू कराने हेतु सोशियल मीडिया पेज के माध्यम से विगत एक वर्ष से विभिन्न कार्यक्रमों, वेबिनारों आदि का आयोजन करता आ रहा है।
  • इसी क्रम में आज भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर एवं विरासत असेंबल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर ओड़िसी नृत्यों की प्रस्तुति का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
  • जिसमें कार्यक्रम में केरल, पुणे, नई दिल्ली और उदयपुर के ओडिसी नृत्यक अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨
 विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर ओडिसी नृत्यों की प्रस्तुति होगी

उदयपुर, भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर एवं विरासत असेंबल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर ओडिसी नृत्यों की प्रस्तुति होगी।

भारतीय लोक कला मण्डल के निदेशक डाॅ लईक हुसैन ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन आदि को ध्यान में रखते हुए भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर आमजन को भारत की लोक कलाओं से रूबरू कराने हेतु सोशियल मीडिया पेज के माध्यम से विगत एक वर्ष से विभिन्न कार्यक्रमों, वेबिनारों आदि का आयोजन करता आ रहा है।

इसी क्रम में आज भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर एवं विरासत असेंबल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर ओड़िसी नृत्यों की प्रस्तुति का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।

जिसमें कार्यक्रम में केरल, पुणे, नई दिल्ली और उदयपुर के ओडिसी नृत्यक अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

उन्होने बताया कि अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भारतीय लोक कला मण्डल के सोशियल मीडिया पेज फेस बुक पर सायं 05 बजे प्रसारित किया जाएगा।