मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर क्षेत्र में ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम का दूसरा दिन

१२२ करोड के ऋणों को मिली स्वीकृति

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर / भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार अर्थव्यवस्था में स्फूर्ति लाने और कर्ज को आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए देशभर में आयोजित हो रहे बैंकों के ग्राहक पहुँच पहल कार्यक्रम के तहत उदयपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ग्राहक संफ कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा।
  • के एल राजू, महाप्रबंधक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, उदयपुर के क्षेत्र प्रमुख जे एस तोमर, आर के मीणा, उप महाप्रबंधक बैंक ऑफ बडौदा, डीडीएम नाबार्ड शशिकमल तथा बडी संख्या में बैंक अधिकारी उपस्थित थे।
  • आयोजन के दूसरे दिन भी उपभोक्ताओं की अच्छी संख्या रही।
  • कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से महाप्रबंधक डॉ.
  • के एल राजू ने कहा कि बैंक हमेशा से ही ऋण के प्रति संवेदनशील रहे हैं और इस कार्यक्रम में आमजन को एक छत के नीचे एकत्र करके ऋण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा किया गया है।
WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर क्षेत्र में ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम का दूसरा दिन

उदयपुर /  भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार अर्थव्यवस्था में स्फूर्ति लाने और कर्ज को आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए देशभर में आयोजित हो रहे बैंकों के ग्राहक पहुँच पहल कार्यक्रम के तहत उदयपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ग्राहक संफ कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। इस कार्यक्रम में डॉ. के एल राजू, महाप्रबंधक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, उदयपुर के क्षेत्र प्रमुख जे एस तोमर, आर के मीणा, उप महाप्रबंधक बैंक ऑफ बडौदा, डीडीएम नाबार्ड शशिकमल तथा बडी संख्या में बैंक अधिकारी उपस्थित थे।

आयोजन के दूसरे दिन भी उपभोक्ताओं की अच्छी संख्या रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से महाप्रबंधक डॉ. के एल राजू ने कहा कि बैंक हमेशा से ही ऋण के प्रति संवेदनशील रहे हैं और इस कार्यक्रम में आमजन को एक छत के नीचे एकत्र करके ऋण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा किया गया है। सरकार की मंशा के अनुरूप दीपावली पर आसानी से खरीददारी सुनिश्चित के उद्देश्य से यह कार्यक्रम लोक हितार्थी साबित हुआ है।

बैंक ऑफ बडौदा के आर के मीणा तथा नाबार्ड के डीडीएम शशिकमल ने कहा कि दूसरे चरण के इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा अर्थव्यावस्था को मजबूती प्रदान करने और जीडीपी को बढाने के लिए बैंक आमजन की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया उदयपुर के क्षेत्र प्रमुख जे एस तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि पहले ग्राहक बैंकों में अपनी आवश्यकता के लिए जाता था परंतु आज बैंक ग्राहकों के पास जा रहा हैं। दो दिवसीय इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए तोमर ने बताया कि अभियान के दौरान दो दिनों में कृषि, एमएसएमई और रिटेल क्षेत्र के १०६७ ऋण आवेदन प्राप्त हुए और १२२ करोड के ऋण स्वीकृत किए गए।

इस कार्यक्रम में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयात और निर्यात की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी जिसे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सी. ए. और प्रबंधक (क्रेडिट) रवि हिंदुजा, शिवकान्त झा तथा सीमा मेहता ने दी। कार्यक्रम का संचालन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंधक रुचि यादव, प्रबन्धक (क्रेडिट) ने किया।