मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का पुनः परिणय परिचय सम्मेलन 28 नवंबर को उदयपुर मे

उदयपुर। समाज में पुनः विवाह की आवश्यकता महसूस कर रहे तलाकशुदा युवक-युवतियों, विधुर-विधवाओं तथा उम्रदराज पुरुषों एवं महिलाओं को एक उपयुक्त

WAf𝕏TGin✉🖨
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का पुनः परिणय परिचय सम्मेलन 28 नवंबर को उदयपुर मे

उदयपुर। समाज में पुनः विवाह की आवश्यकता महसूस कर रहे तलाकशुदा युवक-युवतियों, विधुर-विधवाओं तथा उम्रदराज पुरुषों एवं महिलाओं को एक उपयुक्त जीवनसाथी चुनने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “पुनः परिणय परिचय सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है।

यह सम्मेलन महर्षि गौतम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री सांदीपनि ऋषि सेवा परिषद, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को प्रातः 9 बजे से राजस्थान साहित्य अकादमी, ज्ञान नगर, सेक्टर-4, उदयपुर में आयोजित होगा।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की तलाकशुदा युवक-युवती, विधुर/विधवा तथा उम्रदराज पुरुष-महिला, जो पुनः परिणय के इच्छुक हैं, भाग ले सकते हैं। सम्मेलन का उद्देश्य ऐसे लोगों को एक मंच पर लाकर परिचय का अवसर प्रदान करना तथा पुनः वैवाहिक जीवन की दिशा में सकारात्मक पहल करना है।

पंजीकरण शुल्क सम्मेलन में भाग लेने के लिए ₹250 प्रति प्रतिभागी पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी शुल्क जमा कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

प्रतिभागियों से बायोडाटा की तीन प्रतियां तथा एक हार्ड कॉपी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। बायोडाटा में नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी, आयु, वर्तमान वैवाहिक स्थिति, पता, संपर्क सूत्र तथा गोत्र आदि विवरण देना आवश्यक होगा।

पंजीकरण एवं शुल्क संबंधी जानकारी के लिए आयोजकों से संपर्क किया जा सकता है।