मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

चार बार के स्वर्ण पदक विजेता जिन जोंग ओ को हरा सकता है सौरभ : जीतू

मुख्य बिंदु
  • नईं दिल्ली, सौरभ चौधरी से प्रभावित वि चैम्पियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता निशानेबाज जीतू राय का मानना है कि यह युवा निशानेबाज तोक्यो ओलंपिक में महानतम निशानेबाजों में शुमार दक्षिण कोरिया के जिन जोंग हो को हरा सकता है।
  • जिन ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में सबसे कामयाब निशानेबाजों में से है जिन्होंने चार स्वर्ण समेत रिकॉर्ड छह पदक जीते हैं।
  • राय ने यह भी कहा कि यशस्विनी देसवाल और मनु भाकर भी तोक्यो में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।
  • राय ने पीटीआईं को दिये इंटरव्यू में कहा , सौरभ चौधरी कुछ अलग ही है।
  • मैने उसे निशानेबाजी करते देखा है।
  • वह पदक ही नहीं जीत रहा बल्कि बड़े स्कोर के साथ जीत रहा है।
WAf𝕏TGin✉🖨
चार बार के स्वर्ण पदक विजेता जिन जोंग ओ को हरा सकता है सौरभ : जीतू

नईं दिल्ली, सौरभ चौधरी से प्रभावित वि चैम्पियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता निशानेबाज जीतू राय का मानना है कि यह युवा निशानेबाज तोक्यो ओलंपिक में महानतम निशानेबाजों में शुमार दक्षिण कोरिया के जिन जोंग हो को हरा सकता है।

जिन ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में सबसे कामयाब निशानेबाजों में से है जिन्होंने चार स्वर्ण समेत रिकॉर्ड छह पदक जीते हैं। राय ने यह भी कहा कि यशस्विनी देसवाल और मनु भाकर भी तोक्यो में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।

राय ने पीटीआईं को दिये इंटरव्यू में कहा , सौरभ चौधरी कुछ अलग ही है। मैने उसे निशानेबाजी करते देखा है।

वह पदक ही नहीं जीत रहा बल्कि बड़े स्कोर के साथ जीत रहा है। इसमें कोईं हैरानी की बात नहीं कि उसके नाम इस समय वि रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा , उसके स्कोर देखो। वह नियमित तौर पर इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

तोक्यो में द्रालीफिकेशन में उसने 582 . 583 स्कोर कर लिया तो वह 10 मीटर एयर पिस्टल में पदक की सबसे बड़ी उम्मीद होगा।