ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से एक पावरलूम फैक्टरी जलकर खाक हो गई। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि धमनकर नाका इलाके के सोनीबाई परिसर में स्थित फैक्टरी में तड़के करीब तीन बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर भिवंडी निजामपुर सिटी नगर निगम की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
भिवंडी का ‘पावरलूम फैक्टरी’ जलकर हुआ खाक
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से एक पावरलूम फैक्टरी जलकर खाक हो गई। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।
