मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

भारत बायोटेक की वैक्सीन की डिलीवरी शुरू

भारत बायोटेक ने मंगलवार को अपना कोविड-19 का टीका ‘कोवैक्सिन’ देश के 11 शहरों में विमान के जरिये सफलतापूर्वक भेज दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी

WAf𝕏TGin✉🖨
भारत बायोटेक की वैक्सीन की डिलीवरी शुरू

नयी दिल्ली। भारत बायोटेक ने मंगलवार को अपना कोविड-19 का टीका ‘कोवैक्सिन’ देश के 11 शहरों में विमान के जरिये सफलतापूर्वक भेज दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। हैदराबाद की वैक्सीन कंपनी ने कहा है कि उसने भारत सरकार को इस टीके की 16.5 लाख खुराक मुफ्त में उपलब्ध कराई हैं। भारत बायोटेक ने बयान में कहा,  सरकार से 55 लाख खुराक का ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी ने टीके की पहली खेप (प्रत्येक शीशी में 20 खुराक) भेज दी है।