मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के प्रति उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के व्यवहार की बुधवार को निंदा की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

WAf𝕏TGin🖨
योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के प्रति उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के व्यवहार की बुधवार को निंदा की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है। मीडिया में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि दो अलग-अलग घटनाओं में महोबा और हमीरपुर में कर्ज तले दबे दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। इसी रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।