मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 22 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

अगले 25 वर्षों तक शासन करेगी मोदी सरकार- प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि मोदी नीत सरकार देश पर अगले 25 वर्षों तक शासन करेगी। रविवार शाम को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के एक

WAf𝕏TGin✉🖨
अगले 25 वर्षों तक शासन करेगी मोदी सरकार- प्रमोद सावंत

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि मोदी नीत सरकार देश पर अगले 25 वर्षों तक शासन करेगी। रविवार शाम को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा आने वाले दिनों में, भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ‘‘कई फैसले’’ लेगी, जो अभी पाइपलाइन में हैं और उसके बाद कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को हटा नहीं सकेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस अवसर पर उपस्थित थे।