मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

पाकिस्तानी मौलवी कादरी ने छोड़ी राजनीति

भड़काऊ बयान देने वाले पाकिस्तानी मौलवी तहीरूल कादरी ने शनिवार को सक्रिय राजनीति छोड़ने का ऐलान करते हुए अपनी पार्टी पाकिस्तान आवामी तहरीक

WAf𝕏TGin🖨
पाकिस्तानी मौलवी कादरी ने छोड़ी राजनीति

लाहौर। भड़काऊ बयान देने वाले पाकिस्तानी मौलवी तहीरूल कादरी ने शनिवार को सक्रिय राजनीति छोड़ने का ऐलान करते हुए अपनी पार्टी पाकिस्तान आवामी तहरीक (पीएटी) के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया।

कनाडा में रह रहे कादरी ने वीडियो संदेश के मार्फत यह घोषणा की। लेकिन उन्होंने इस निर्णय की वजह नहीं बतायी।

उन्होंने कनाडा से जारी वीडियो संदेश में कहा कि मैं पाकिस्तानी राजनीति, राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ पीएटी के अध्यक्ष पद से अवकाश ले रहा हूं।

मैं पीएटी का नेतृत्व अपने बेटों को नहीं सौंप रहा हूं बल्कि बल्कि उसकी कमान पार्टी की परिषद के हवाले कर रहा हूं।