मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

तूफान में तब्दील हुआ फ्लोरेंस

फ्लोरेंस तूफान के अमेरिका के कैरोलिना में पहुंचने से शुक्रवार को कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसका

WAf𝕏TGin✉🖨
तूफान में तब्दील हुआ फ्लोरेंस

विलमिंगटन। फ्लोरेंस तूफान के अमेरिका के कैरोलिना में पहुंचने से शुक्रवार को कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में एक महिला और उसका बच्चा भी शामिल है। अमेरिका के पूर्वी राज्यों में इस तूफान के चलते मूसलाधार बारिश हो रही है और नदियां उफान पर हैं।

ट्रेंट और नियूज नदियों के संगम पर स्थित उत्तरी कैरोलिना के न्यू बर्न कस्बे में तीन मीटर की दूरी तक तूफान के बढ़ने से सैकड़ों लोग अपने घरों में फंस गए हैं जिन्हें वहां से निकाले जाने की जरूरत है।

इस कस्बे की आबादी 30,000 है।

नेशनल हर्रिकेन सेंटर (एनएचसी) ने स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे फ्लोरेंस को उष्णकटिबंधीय तूफान में बदला हुआ बताया लेकिन अधिकारियों ने आगाह किया है कि खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है। उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने कहा, “अभी कई और दिन बारिश होने की आशंका है।