मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

जयपुर और चित्तौड़गढ़ सांसद की केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्री से भेंट

राजस्थान को कोविड -19 महामारी का मुक़ाबला करने के लिए मेडिकल ऑक्सीजन एवं रेमेडेसिवर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में मदद करने का आग्रह किया

WAf𝕏TGin✉🖨
जयपुर और चित्तौड़गढ़ सांसद की केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्री से भेंट

नई दिल्ली। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी एवं जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने आज सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से उनके निर्माण भवन स्थित कार्यालय में मुलाक़ात की।

दोनों सांसदों ने केन्द्रीय मंत्री से राजस्थान को कोविड -19 महामारी का मुक़ाबला करने के लिए मेडिकल ऑक्सीजन एवं रेमेडेसीवीर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में मदद करने का आग्रह किया।

इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शीघ्र ही आवश्यकता अनुसार ऑक्सिजन व रेमेडेसिवर इंजेक्शन की आपूर्ति कराने के लिये उन्हें आश्वस्त किया।