मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

पाकिस्तान के विदेश मंत्री तेहरान और वाशिंगटन के तनाव के बीच अमेरिका जाएंगे

पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी (Shah Mehmood Qureshi) मध्‍य ऐशिया में उपजे तनाव के बीच अमेरिका के दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।

WAf𝕏TGin🖨
पाकिस्तान के विदेश मंत्री तेहरान और वाशिंगटन के तनाव के बीच अमेरिका जाएंगे

इस्‍लामाबाद । पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी (Shah Mehmood Qureshi) मध्‍य ऐशिया में उपजे तनाव के बीच अमेरिका के दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।

राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से कुरैशी की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। पाकिस्‍तान विदेश कार्यालय के अनुसार कुरैशी अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन और अन्य वरिष्ठ प्रशासन अधिकारियों से मिलेंगे।

यह कहा गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश पर विदेश मंत्री मध्य पूर्व या खाड़ी क्षेत्र में हाल के तनावों पर अपनी वार्ता केंद्रित करेंगे।