मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

कुर्द लड़ाकों को हटाने के लिए रूस और तुर्की ने समझौते पर हस्‍ताक्षर किये

सीरिया और तुर्की की सीमा को कुर्द लड़ाकों से खाली कराने के लिए रूस और तुर्की ने एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किये हैं। इसका उद्देश्‍य सीरिया के उत्‍तर-पूर्वी इलाके

WAf𝕏TGin✉🖨
कुर्द लड़ाकों को हटाने के लिए रूस और तुर्की ने समझौते पर हस्‍ताक्षर किये

सीरिया और तुर्की की सीमा को कुर्द लड़ाकों से खाली कराने के लिए रूस और तुर्की ने एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किये हैं। इसका उद्देश्‍य सीरिया के उत्‍तर-पूर्वी इलाके पर साझा नियंत्रण स्‍थापित करना है। समझौते के तहत तुर्की को उन इलाकों का नियंत्रण मिलेगा जिनमें उसने इस महीने के शुरू में कार्रवाई की थी। सीमा के बाकी हिस्‍सों पर रूस और सीरिया- दोनों की सेनाएं तैनात रहेगी।

समझौते में, रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमिर पुतिन और तुर्की के राष्‍ट्रपति रेसिप तय्यप एर्दोगान ने सीमावर्ती इलाकों की साझा गश्‍ती पर भी सहमति व्‍यक्‍त की है।

इस समझौते से तुर्की और सीरिया की 440 किलोमीटर लंबी सीमा से हट जाने के लिए कुर्द लड़ाकों को डेढ़ सौ घंटे का अतिरिक्‍त समय मिल गया है, जिसकी अवधि आज से शुरू हो रही है।