मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

Fatima Sana Shaikh का 3 वर्ष की आयु में हुआ था मोलेस्टेशन

फिल्म एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है और यह निश्चित रूप से आसान नहीं रही है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए एक बेहतरीन जगह

WAf𝕏TGin✉🖨
Fatima Sana Shaikh का 3 वर्ष की आयु में हुआ था मोलेस्टेशन

नई दिल्ली | फिल्म एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है और यह निश्चित रूप से आसान नहीं रही है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए एक बेहतरीन जगह बनाई है और काफी दिलचस्प फिल्मों में काम कर रही हैं, जो जल्द ही रिलीज़ होनेवाली है।

हाल ही में एक साक्षात्कार में फातिमा ने उन संघर्षों के बारे में बात की, जिनसे वह गुज़री हैंl उन्होंने यह भी कहा कि कास्टिंग काउच का सामना उन्हें भी करना पड़ा है।

इसके अलावा तीन साल की उम्र में उनका यौन शोषण भी किया गया था। एक साक्षात्कार में फातिमा सना शेख ने कहा, 'जब मैं सिर्फ तीन वर्ष की थी, तो मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी।

यौन शोषण एक कलंक है, यही वजह है कि महिलाएं जीवन में हुए इस शोषण के बारे में कभी नहीं बात करती हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि आज दुनिया बदल गई है।