मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

रिया चक्रवर्ती पर शिफ्ट हुआ सुशांत की मौत का मामला

मुंबई के बांद्रा में 14 जून 2020 को एक सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की जान चली गयी। पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के मृत शव को उनके बेडरूम में पंखे से लटका हुआ

WAf𝕏TGin🖨
रिया चक्रवर्ती पर शिफ्ट हुआ सुशांत की मौत का मामला

मुंबई के बांद्रा में 14 जून 2020 को एक सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की जान चली गयी। पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के मृत शव को उनके बेडरूम में पंखे से लटका हुआ पाया।

सुशांत के घर से कुछ डिप्रेशन की दवाईयां मिली जिसके आधार पर पुलिस ने शुरूआत में ये कहा कि सुशांत ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड की है। सुशांत के केस में पिछले तीन दिनों में काफी नये मोड़ आये हैं।

जहां एक तरफ नेपोटिस्म पर 45 दिनों से बहस हो रही थी वहीं परिवार ने केस को बदल कर रख दिया और नेपोटिस्म की बहस को ठंडे बस्ते में डाल दिया। सुशांत के मामले पर लोग काफी राजनीति भी चमका रहे हैं।

पहले मामला नेपोटिस्म पर था फिर रिया चक्रवर्ती पर शिफ्ट हुआ और होगी सीबीआई के जरिए सियासत।