मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर पति अभिनव कोहली ने लगाए गंभीर आरोप

टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच लंबे वक्त से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। श्वेता, अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगा चुकी

WAf𝕏TGin🖨
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर पति अभिनव कोहली ने लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली । टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच लंबे वक्त से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

श्वेता, अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगा चुकी हैं इस वजह से अभिनव एक बार जेल भी जा चुके हैं। अब अभिनव ने श्वेता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

ईटी टाइम्स से बात करते हुए अभिनव ने कहा कि श्वेता उनके बेटे से भी नहीं मिलने देती हैं और तो और उनके साथ नौकर जैसा सलूक करती हैं। अभिनव ने कहा, ‘मैं अब इस बारे में बात कर रहा हूं, क्योंकि में चीट फील कर रहा हूं।

पिछले साल सितंबर से लेकर मई 2020 तक श्वेता लगातर मेरे टच में थीं। मैं उनका और अपने बच्चों का पूरा ध्यान रख रहा था, कार में पेट्रोल भरवाने से लेकर रियांश के लिए कुछ खरीदने तक।

चाहें उन्हें सुबह 2 बजे या 4 बजे, किसी भी वक्त मेरी जरूरत हो, मैं हाज़िर था।