मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

OTT कंटेंट की सेंसरशिप के ख़िलाफ़ शत्रुघ्न सिन्हा

वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने ओटीटी कंटेंट और प्लेटफॉर्म्स पर सेंसरशिप का विरोध करते हुए इसे फलती-फूलती इंडस्ट्री के लिए घातक बताया है। अपने ट्वीट्स के ज़रिए

WAf𝕏TGin🖨
OTT कंटेंट की सेंसरशिप के ख़िलाफ़ शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली । वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने ओटीटी कंटेंट और प्लेटफॉर्म्स पर सेंसरशिप का विरोध करते हुए इसे फलती-फूलती इंडस्ट्री के लिए घातक बताया है।

अपने ट्वीट्स के ज़रिए वरिष्ठ अभिनेता ने कहा कि भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातों की आड़ में नैतिक आचार संहिता लागू करना ठीक नहीं। बता दें कि देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाये जा रहे कंटेंट को लेकर पिछले काफ़ी वक़्त से एक बहस चल रही है।

पिछले दिनों रिपोर्ट्स आयी थीं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन लाया जाएगा, जिसके बाद ओटीटी कंटेंट पर सेंसरशिप होने के कयास लगाये जाने लगे।