मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

श्रिया सरन कथक करती नजर आएंगी

अभिनेत्री श्रिया सरन एक म्यूजिक वीडियो में कथक करती नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने कथक कोरियोग्राफर संदीप महावीर के साथ सहभागिता की है। संदीप अपने

WAf𝕏TGin🖨
 श्रिया सरन कथक करती नजर आएंगी

मुंबई । अभिनेत्री श्रिया सरन एक म्यूजिक वीडियो में कथक करती नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने कथक कोरियोग्राफर संदीप महावीर के साथ सहभागिता की है।

संदीप अपने पहले म्यूजिक एल्बम को लांच करने के लिए तैयार हैं और श्रिया अल्बम के गीतों में से एक में दिखाई देंगी। संदीप ने कहा, मैंने एक बड़े एल्बम के लिए इस गीत का निर्देशन किया है।

यह दिग्गज शख्सियत पंडित बिरजू महाराज की कविता है। यह एल्बम पंडित बिरजू महाराज को भी समर्पित है।

संगीत को राजीव महावीर ने तैयार किया है और इस गीत का निर्माण रचना सारंग ने किया है। तो मैंने इस वीडियो में श्रिया सरन को लेने के बारे में और उनसे कथक कराने के बारे में सोचा।

इस गाने को सुदीप चटर्जी ने फिल्माया है।