मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

संगीतकार खय्याम का निधन

हिंदी फिल्मों में संगीत के सशक्त हस्ताक्षर बन चुके जाने-माने संगीतकार खय्याम का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को यहां के अस्पताल में निधन हो गया। ‘‘कभी कभी’ और

WAf𝕏TGin✉🖨
संगीतकार खय्याम का निधन

मुंबई । हिंदी फिल्मों में संगीत के सशक्त हस्ताक्षर बन चुके जाने-माने संगीतकार खय्याम का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को यहां के अस्पताल में निधन हो गया।

‘‘कभी कभी’ और ‘‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों को अपने सदाबहार संगीत से सजाने वाले खय्याम 92 वर्ष के थे। मुंबई के उपनगर जुहू में सुजय अस्पताल के आईसीयू में फेफड़े में संक्रमण के चलते मशहूर संगीतकार को 10 दिन पहले भर्ती कराया गया था।

उनके एक पारिवारिक मित्र ने बताया, ‘‘‘‘सांस लेने में तकलीफ और उम्र संबंधी बीमारियों के चलते कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सुजय अस्पताल में आज रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।’’ उन्हें मंगलवार को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। खय्याम ने ‘‘त्रिशूल’, ‘‘नूरी’ और ‘‘शोला और शबनम’ जैसी कई सफल फिल्मों में संगीत दिया है।