मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

राष्ट्रीय स्तर की क्विज़ प्रतियोगिता में सेंट एंथोनीज़ विद्यालय के पवित्र जैन एवं नील भराड़िया का चयन

मुख्य बिंदु
  • सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के कक्षा 8 के प्रतिभाशाली छात्र पवित्र जैन एवं नील भराड़िया ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश की शीर्ष 10 टीमों में स्थान प्राप्त किया है।
  • मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि दोनों छात्रों ने विद्यालय के शिक्षक जगदीश पालीवाल के मार्गदर्शन में आयोजित स्टीम (STEAM )राष्ट्रीय क्विज़ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
  • प्रतियोगिता के दो कठिन चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए उनकी टीम ने राष्ट्रीय स्तर के फाइनल में अपनी जगह बनाई।
  • उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 300 विद्यालयों के 10,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।
  • कड़े मुकाबले के बाद केवल 10 टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर के फाइनल के लिए किया गया, जिनमें सेंट एंथोनीज़ विद्यालय की टीम भी शामिल है।
  • प्रतियोगिता का राष्ट्रीय फाइनल 11 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
राष्ट्रीय स्तर की क्विज़ प्रतियोगिता में सेंट एंथोनीज़ विद्यालय के पवित्र जैन एवं नील भराड़िया का चयन

उदयपुर। सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के कक्षा 8 के प्रतिभाशाली छात्र पवित्र जैन एवं नील भराड़िया ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश की शीर्ष 10 टीमों में स्थान प्राप्त किया है।

मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि दोनों छात्रों ने विद्यालय के शिक्षक जगदीश पालीवाल के मार्गदर्शन में आयोजित स्टीम (STEAM )राष्ट्रीय क्विज़ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दो कठिन चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए उनकी टीम ने राष्ट्रीय स्तर के फाइनल में अपनी जगह बनाई। उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 300 विद्यालयों के 10,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।

कड़े मुकाबले के बाद केवल 10 टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर के फाइनल के लिए किया गया, जिनमें सेंट एंथोनीज़ विद्यालय की टीम भी शामिल है। प्रतियोगिता का राष्ट्रीय फाइनल 11 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के प्राचार्य विलियम डीसूजा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह सफलता अर्जित की है।

उनकी उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान और विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।