मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

उड़ान में अधिक देरी होने पर अब विमान से बाहर निकल सकेंगे यात्री

मुख्य बिंदु
  • विमानन सुरक्षा निगरानी संस्था बीसीएएस ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनमें विमान में सवार होने के बाद उड़ान की रवानगी में लंबा विलंब होने पर यात्रियों को हवाईं अड्डे के प्रस्थान द्वार के जरिये बाहर निकलने की अनुमति दी गईं है।
  • नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) का नवीनतम निर्देश हवाईं अड्डों पर बढ़ती भीड़ और उड़ान में देरी के बढ़ते मामलों की पृष्ठभूमि में आया है।
  • कईं बार यात्री विमान में सवार होने के बाद भी लंबे समय तक फंस जाते हैं।
  • बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने सोमवार को कहा कि नए दिशानिर्देश 30 मार्च को एयरलाइन कंपनियों और हवाईं अड्डा संचालकों को जारी किए गए थे और अब ये लागू हो चुके हैं।
  • उन्होंने कहा कि ये दिशानिर्देश यात्रियों का कम उत्पीड़न सुनिश्चित करने में मदद करेंगे और उन्हें विमान में सवार होने के बाद लंबे समय तक बैठे नहीं रहना पड़ेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨
उड़ान में अधिक देरी होने पर अब विमान से बाहर निकल सकेंगे यात्री

विमानन सुरक्षा निगरानी संस्था बीसीएएस ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनमें विमान में सवार होने के बाद उड़ान की रवानगी में लंबा विलंब होने पर यात्रियों को हवाईं अड्डे के प्रस्थान द्वार के जरिये बाहर निकलने की अनुमति दी गईं है।

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) का नवीनतम निर्देश हवाईं अड्डों पर बढ़ती भीड़ और उड़ान में देरी के बढ़ते मामलों की पृष्ठभूमि में आया है। कईं बार यात्री विमान में सवार होने के बाद भी लंबे समय तक फंस जाते हैं।

बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने सोमवार को कहा कि नए दिशानिर्देश 30 मार्च को एयरलाइन कंपनियों और हवाईं अड्डा संचालकों को जारी किए गए थे और अब ये लागू हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि ये दिशानिर्देश यात्रियों का कम उत्पीड़न सुनिश्चित करने में मदद करेंगे और उन्हें विमान में सवार होने के बाद लंबे समय तक बैठे नहीं रहना पड़ेगा।