मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

रूपए में दूसरे दिन भी गिरावट

मुख्य बिंदु
  • मुंबईं, रूपये में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही।
  • घरेलू शेयर बाजार में नीरस कारोबार के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपये की विनिमय दर बुधवार को आठ पैसे टूटकर 72.
  • अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपया कुछ कमजोरी का रख लिए 72.
  • कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 72.
  • अंत में यह आठ पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 72.
  • बुधवार को समाप्त दो कारोबारी सत्रों के दौरान रूपये में 17 पैसे की गिरावट आईं है।
WAf𝕏TGin✉🖨
रूपए में दूसरे दिन भी गिरावट

मुंबईं, रूपये में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। घरेलू शेयर बाजार में नीरस कारोबार के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपये की विनिमय दर बुधवार को आठ पैसे टूटकर 72.97 रूपये पर बंद हुईं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपया कुछ कमजोरी का रख लिए 72.90 पर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 72.88 और नीचे में 72.97 तक गया।

अंत में यह आठ पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 72.97 पर बंद हुआ। बुधवार को समाप्त दो कारोबारी सत्रों के दौरान रूपये में 17 पैसे की गिरावट आईं है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू या अंतराष्ट्रीय बाजार में किसी महत्वपूर्ण उत्प्रेरक के अभाव में रूपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ।