मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

बीबीडी मतलब अब सिर्फ बस स्टॉप नहीं, बल्कि बिग बिलियन डेज! कोलकाता की सड़कों पर फ्लिपकार्ट का अनोखा अंदाज

कोलकाता: देश एक बार फिर फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज का जश्न मनाने के लिए तैयार है। इसे देखते हुए ब्रांड ने ‘कोथाय जाबे दादा?’ कैंपेन के

कोलकाता: देश एक बार फिर फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज का जश्न मनाने के लिए तैयार है। इसे देखते हुए ब्रांड ने ‘कोथाय जाबे दादा?

WAf𝕏TGin🖨
बीबीडी मतलब अब सिर्फ बस स्टॉप नहीं, बल्कि बिग बिलियन डेज! कोलकाता की सड़कों पर फ्लिपकार्ट का अनोखा अंदाज

कोलकाता: देश एक बार फिर फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज का जश्न मनाने के लिए तैयार है। इसे देखते हुए ब्रांड ने ‘कोथाय जाबे दादा?’ कैंपेन के साथ इस उत्साह को कोलकाता की गलियों में उतारा है।

इस एक्टिवेशन ने जाने-पहचाने ‘बीबीडी बाग’ के साथ शहर के लोगों के रोजाना के जुड़ाव को बिग बिलियन डेज के जश्न में बदल दिया है। कैंपेन में बीबीडी बाग की सांस्कृतिक पहचान को शामिल किया गया है।

बीबीडी बाग को पहले डलहौजी स्क्वायर के नाम से जाना जाता था। यह कोलकाता के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से है और बहुत सी सिटी बसें बीबीडी बाग तक आती हैं।

इन बसों और उनके टिकट पर फ्लिपकार्ट के बीबीडी मैसेज को शामिल करते हुए कैंपेन ने कोलकाता के एक जाने-पहचाने गंतव्य को देश के सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल से जोड़ दिया है।

इस एक्टिवेशन के माध्यम से बीबीडी बाग आने और यहां से जाने वाली कोलकाता की चुनिंदा बसों में बिग बिलियन डेज के संदेश को जीवंत किया गया है।

बिग बिलियन डेज को भी शॉर्ट फॉर्म में बीबीडी कहा जाता है और इसी समानता को ध्यान में रखते हुए यह कैंपेन चलाया गया है, जहां बीबीडी के नाम की अपनी खास पहचान है।

बसों के टिकट पर बिग बिलियन डेज के ऑफर दिए गए हैं। साथ ही क्यूआर कोड्स हैं, जिन्हें स्कैन करके यात्री सेल के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट ने कोलकाता के जाने-पहचाने गंतव्य को फेस्टिव ट्विस्ट दिया है। शहर की गलियों में ‘लक बदल सकता है, यहां कुछ भी हो सकता है’ कैंपेन के साथ इसे और जीवंत बनाया गया है।

इस अभियान के तहत कोलकाता के एक बस कंडक्टर और बीबीडी बाग रूट के साथ उनके जुड़ाव को केंद्र में रखते हुए एक कैंपेन फिल्म भी रिलीज की गई है। इस फिल्म में उनके पहले दिन से लेकर वर्षों तक कोलकाता की गलियों में ‘बीबीडी!

बीबीडी!’ पुकारते हुए गुजरने का अनुभव दिखाया गया है। ‘बीबीडी’ पुकारना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है, जिसके कुछ हंसी के पल भी बन जाते हैं।

जब फ्लिपकार्ट का बिग बिलियन डेज आता है तो उनकी इस पुकार का मतलब बदल जाता है। इस शॉपिंग फेस्टिवल के आने के साथ ही ‘बीबीडी’ सिर्फ किसी जगह का नाम नहीं रह जाता है, बल्कि इससे बेहतरीन फेस्टिव ऑफर्स का भी पता चलता है।

ऑफर के बारे में बताने वाले बस टिकट, यात्रियों की बातचीत और रूट-स्टाइल में अनाउंसमेंट के साथ यह फिल्म बहुत ही हल्के-फुल्के अंदाज में बिग बिलियन डेज के अनुभव को शहर के लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बना देती है।