मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

सेंसेक्स 200 और निफ्टी 65 अंक टूटा

शेयर बाजार में आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में अच्छी-खासी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 17.

WAf𝕏TGin🖨
सेंसेक्स 200 और निफ्टी 65 अंक टूटा

नई दिल्ली । शेयर बाजार में आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में अच्छी-खासी गिरावट देखी जा रही है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 17.23 अंकों की बढ़त के साथ 41,969.86 पर खुला है। खबर लिखे जाने तक यह न्यूनतम 41,723.46 अंकों तक गया।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 12.9 अंक की गिरावट के साथ 12,349.40 पर खुला है। खबर लिखने तक यह न्यूनतम 12,290.00 अंकों तक गया।

सेंसेक्स बुधवार सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर शुरुआती कारोबार में 205.89 अंकों की गिरावट के साथ 41,746.74 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 65.55 अंकों की गिरावट के साथ 12,296.75 पर कारोबार कर रहा था।