मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

बोइंग के 38 विमानों में मिली दरारें

बोइंग की सुरक्षा संबंधी दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दुनियाभर की एयरलाइन कंपनियों ने बोइंग के 737 एनजी विमानों की जांच-पड़ताल की।

WAf𝕏TGin✉🖨
बोइंग के 38 विमानों में मिली दरारें

बोइंग की सुरक्षा संबंधी दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दुनियाभर की एयरलाइन कंपनियों ने बोइंग के 737 एनजी विमानों की जांच-पड़ताल की।

इसमें तीन दर्जन से अधिक विमानों की बुनियाद में दरारें मिली हैं जिनकी मरम्मत किए जाने की जरूरत है। बोइंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी सुरक्षा नियामक के आदेश के बाद दुनियाभर की एयरलाइनों ने 810 विमानों का निरीक्षण किया।

जांच में पाया गया है कि इनमें से 38 या पांच फीसद विमानों की मरम्मत की जरूरत है। एयरलाइन कंपनियों को कुछ बोइंग 737 एनजी विमानों की जांच के लिए कहा गया था।

जांच में विमान के फ्यूसलेज को पंखों से जोड़ने वाले हिस्से में दरार मिली हैं। बोइंग ने उन एयरलाइनों का नाम बताने से इनकार किया जिन्होंने सुरक्षा संबंधी दिक्कतों की पहचान की है।