मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

जियो कर्मचारियों ने प्रदेश में दिया स्वच्छता का संदेश

'स्वच्छता ही सेवा अभियान' के तहत लोगों को किया जागरूक

मुख्य बिंदु
  • जयपुर : रिलायंस फाउंडेशन की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को जयपुर समेत राजस्थान के विभिन्न शहरों में स्थित रिलायंस जियो के कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
  • अभियान के तहत जियो के कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्यालय परिसरों और उनके आसपास के क्षेत्रों में सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
  • राजस्थान में यह स्वच्छता पहल जियो के 52 से अधिक कार्यालयों में आयोजित की गई, जिसमें लगभग 2,000 कर्मचारियों ने भाग लिया।
  • अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों और आम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
  • इस अभियान में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने शामिल होकर अपनी भागीदारी दिखाई और लोगों को कचरा न फैलाने और सफाई को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की भी अपील की।
  • रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के स्टेट बिजनेस हेड श्री सूरज साहा, एसएंडडी हेड श्री अभिनंदन नायक ने अन्य कर्मचारियों के साथ शनिवार को जोधपुर में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
WAf𝕏TGin✉🖨
जियो कर्मचारियों ने प्रदेश में दिया स्वच्छता का संदेश

जयपुर : रिलायंस फाउंडेशन की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को जयपुर समेत राजस्थान के विभिन्न शहरों में स्थित रिलायंस जियो के कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत जियो के कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्यालय परिसरों और उनके आसपास के क्षेत्रों में सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। राजस्थान में यह स्वच्छता पहल जियो के 52 से अधिक कार्यालयों में आयोजित की गई, जिसमें लगभग 2,000 कर्मचारियों ने भाग लिया।

अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों और आम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अभियान में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने शामिल होकर अपनी भागीदारी दिखाई और लोगों को कचरा न फैलाने और सफाई को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की भी अपील की।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के स्टेट बिजनेस हेड श्री सूरज साहा, एसएंडडी हेड श्री अभिनंदन नायक ने अन्य कर्मचारियों के साथ शनिवार को जोधपुर में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया।