मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

हांगकांग शेयर बाजार लंदन शेयर बाजार को खरीदने का इच्छुक है

हांगकांग शेयर बाजार ने लंदन शेयर बाजार (एलएसई) को खरीदने के लिए करीब 32 अरब पाउंड की बोली लगाई है। इस बोली में 40 अरब डालर यानी 36 अरब यूरो

WAf𝕏TGin✉🖨
हांगकांग शेयर बाजार लंदन शेयर बाजार को खरीदने का इच्छुक है

हांगकांग शेयर बाजार ने लंदन शेयर बाजार (एलएसई) को खरीदने के लिए करीब 32 अरब पाउंड की बोली लगाई है। इस बोली में 40 अरब डालर यानी 36 अरब यूरो का ऋण भी शामिल है।

इस सौदे के बाद दुनिया के एशिया और यूरोप स्थित दो सबसे बड़े वित्तीय केन्द्र एक साथ आ जाएंगे।हालांकि, यह सौदा इस बात पर निर्भर करेगा कि लंदन शेयर बाजार वित्तीय आंकड़े मुहैया कराने वाली अमेरिकी कंपनी रीफिनिटिव के 27 अरब डॉलर के अधिग्रहण प्रस्ताव को रद्द कर दे।

लंदन शेयर बाजार ने इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हांगकांग शेयर बाजार के प्रस्ताव पर विचार करेगा। हालांकि, उसने कहा कि वह रीफिनिटिव को खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

हैरान करने वाली इस खबर से लंदन शेयर बाजार का शेयर 10 प्रतिशत तक चढ़ गया। बाद में यह कुछ नरम हुआ और 4.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 71 पाउंड पर रहा।

हांगकांग शेयर बाजार की पेशकश प्रति शेयर 83 पाउंड से अधिक की है।हांगकांग एक्सचेंजेज एंड क्लियरिंग लिमिटेड ने एक बयान में कहा, ‘‘हांगकांग एक्सचेंजेज एंड क्लियरिंग लिमिटेड ने दोनों कंपनियों को एक साथ लाने के लिये लंदन शेयर बाजार के निदेशक मंडल के समक्ष एक प्रस्ताव पेश करने की घोषणा की।’