मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

केरल में अब तक 1,236 करोड़ रुपये हुए खर्च

केरल के उद्योग मंत्री ई पी जयराजन ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने आयी विनाशकारी बाढ़ से निपटने संबंधी राहत कार्यों पर

WAf𝕏TGin🖨
 केरल में  अब तक 1,236 करोड़ रुपये हुए  खर्च

तिरुवनंतपुरम। केरल के उद्योग मंत्री ई पी जयराजन ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने आयी विनाशकारी बाढ़ से निपटने संबंधी राहत कार्यों पर केरल सरकार अब तक 1,236 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अभी तक 5.70 लाख परिवारों को 10,000 रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई।’

’उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में 42,000 और परिवारों को सहायता राशि दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि बाढ़ में जान गंवाने वाले 193 लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिये गये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ के कारण 40,000 करोड़ रुपये का शुरूआती नुकसान का आकलन किया है।