मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

सीपीएस की कक्षा 8वीं की छात्रा कुवीरा का राजस्थान U-14 जूडो टीम में चयन

सेंट्रल पब्लिक स्कूल भूपालपुरा की छात्रा सुश्री कुवीरा सेन का चयन 40 किलोग्राम भार वर्ग में U-14 जूडो राजस्थान टीम में हुआ है जो दिनांक 22

WAf𝕏TGin✉🖨
सीपीएस की कक्षा 8वीं की छात्रा कुवीरा का राजस्थान U-14 जूडो टीम में चयन

सेंट्रल पब्लिक स्कूल भूपालपुरा की छात्रा सुश्री कुवीरा सेन का चयन 40 किलोग्राम भार वर्ग में U-14 जूडो राजस्थान टीम में हुआ है जो दिनांक 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी जूडो (14 वर्ष) में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह चयन प्रतियोगिता श्रीकरणपुर, श्री गंगानगर में दिनांक 14 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। कुवीरा सेन श्रीकरणपुर, श्री गंगानगर में 16 से 21 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता के पूर्व प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी।

तत्पश्चात राजस्थान टीम के साथ दिल्ली रवाना होगी।

इस अवसर पर सी.पी.एस. व राॅकवुड्स की चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक - श्री अनिल शर्मा, निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक - श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक - श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या - श्रीमती पूनम राठौड व प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने कुवीरा सेन को बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पद्र्धाओं के लिए शुभकामनाएँ दी।