मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

बैंक की 36 वीं वार्षिक साधारण सभा 24 अगस्त, 2026 को

जैसलमेर। बैंक के प्रबन्ध निदेशक वेद प्रकाश सैनी ने बताया कि जिला कलक्टर, जैसलमेर एवं प्रशासक महोदया के निर्देशानुसार बैंक की वित्तीय वर्ष

WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । बैंक के प्रबन्ध निदेशक वेद प्रकाश सैनी ने बताया कि जिला कलक्टर, जैसलमेर एवं प्रशासक महोदया के निर्देशानुसार बैंक की वित्तीय वर्ष 2023-2024, 2024-2025 एवं 2025-2026 की वार्षिक साधारण सभा 24 अगस्त, 2026 को मध्यान्ह्न 03.00 बजे डीओआईटी कक्ष, कलेक्ट्रेट जैसलमेर में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जायेगी।

प्रबन्ध निदेशक बैंक ने बताया कि बैंक की आमसभा की अध्यक्षता जिला कलक्टर, जैसलमेर एवं प्रशासक महोदया की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।

प्रबन्ध निदेशक, बैंक ने बताया कि उप नियमों में संशोधन करने के लिए आवश्यक विशेष संकल्प बैठक आमसभा के साथ आयोजित की जावेगी।

अतः बैंक हिस्साधारक सदस्य (अध्यक्ष, ग्राम सेवा सहकारी समिति लि० एवं अन्य सहकारी समितियों के अध्यक्ष) को सूचित किया जाता है कि आमसभा एवं विशेष संकल्प बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्मिलित होकर अपने सुझाव प्रेषित करावें।

समस्त अध्यक्ष महोदय से निवेदन है कि बैंक के सहायक अधिशाषी अधिकारी गौरव व्यास (मोबाईल नम्बर 9610345123), प्रहलादराम राठौड, मुख्य प्रबन्धक (मोबाईल नम्बर 9001297658), अभिषेक व्यास, बैंकिंग सहायक (मोबाईल नम्बर 9414795731) वार्षिक साधारण सभा के लिए निर्मित व्हाटसप ग्रुप के माध्यम से वार्षिक साधारण सभा का लिंक प्राप्त करें।