मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वार्ड 24 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका कुमावत का स्वागत

पंकज कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भारी मतों से विजय दिलाने का किया आह्वान

WAf𝕏TGin✉🖨
वार्ड 24 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका कुमावत का स्वागत

उदयपुर। नगर निगम उदयपुर चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस के वार्ड संख्या 24 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका कुमावत का धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर स्वागत किया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने दीपिका कुमावत का तिरंगी माला एवं कांग्रेस का उपरना पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में वार्ड 24 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका कुमावत को मजबूत जनसमर्थन दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत और एकजुटता के साथ मैदान में उतरे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाए तथा दीपिका कुमावत के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करवाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाए।

उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। कार्यकर्ताओं की एकजुट मेहनत ही कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का आधार बनेगी।

इस अवसर पर ओम प्रकाश आगाल, फ़िरोज़ अहमद शेख, कपिल कुमावत, जयश्री कुमावत, लता कुमावत, युवराज कुमावत, नितेश सर्राफ, विजय साहू, महेंद्र नाथ पुरोहित, कृपाशंकर मिश्रा, नरेश स्वामी, योगेश शर्मा, नरेश साहू, मोनिका कुमावत, लवली सैन, अतुल सर्राफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।