मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

त्रिशला जागृति मंच द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों को प्याऊ एवं शीतल पेय जल सेवा का शुभारम्भ

मुख्य बिंदु
  • भीषण गर्मी और तेज धूप से आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था त्रिशला जागृति मंच द्वारा शहर के न्यू स्वामी नगर के प्रमुख स्थानों पर राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए शीतल पेयजल एवं प्याऊ सेवा का शुभारम्भ किया गया।
  • किरण जैन ने बताया कि वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आमजन विशेष रुप से मजदूर वर्ग, रिक्शा चालक, डिलिवरीकर्मी एवं राहगीरों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
  • ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगो एवं संस्थाओं को आगे आकर सेवा कार्य करने चाहिए।
  • इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मंच द्वारा यह सेवा अभियान प्रारम्भ किया गया।
  • मंच महामंत्री पूनम जैन ने बताया कि गर्मी के इस कठिन दौर में संस्था के सदस्यों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए राह चलते राहगीरों को ठंडा एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाया गया।
WAf𝕏TGin🖨
त्रिशला जागृति मंच द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों को प्याऊ एवं शीतल पेय जल सेवा का शुभारम्भ

उदयपुर । भीषण गर्मी और तेज धूप से आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था त्रिशला जागृति मंच द्वारा शहर के न्यू स्वामी नगर के प्रमुख स्थानों पर राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए शीतल पेयजल एवं प्याऊ सेवा का शुभारम्भ किया गया।

मंच अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने बताया कि वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आमजन विशेष रुप से मजदूर वर्ग, रिक्शा चालक, डिलिवरीकर्मी एवं राहगीरों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगो एवं संस्थाओं को आगे आकर सेवा कार्य करने चाहिए। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मंच द्वारा यह सेवा अभियान प्रारम्भ किया गया।

मंच महामंत्री पूनम जैन ने बताया कि गर्मी के इस कठिन दौर में संस्था के सदस्यों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए राह चलते राहगीरों को ठंडा एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाया गया। इस सेवा कार्य के दौरान बडी संख्या में लोगों ने रुक कर पानी पिया तथा संस्था के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।

त्रिशला जागृति मंच ने भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक सरोकारों से जुडे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया तथा जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर मंच अध्यक्ष डॉ. किरण जैन, महामंत्री पूनम जैन, डोली जैन, मधु भोरावत, तमन्ना संगावत, तारिका जैन, मीनाक्षी दामावत, तमन्ना अखावत, हेमलता संगावत, आशा सिंघवी, प्रतिभा चंदावत, बबिता जैन, सेजल जैन, अनिता पंचोली सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी उपस्थित थी।