मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अखिल भारत हिन्दू महासभा का संगठन विस्तार: संजय आमेटा के नेतृत्व में उदयपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | अखिल भारत हिन्दू महासभा के उदयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजय आमेटा ने संगठन विस्तार के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।
  • आशीष शर्मा को उदयपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष, टीनू गिरी गोस्वामी को जिला महासचिव, अनिल ओड को जिला महामंत्री, केशू गिरी गोस्वामी को जिला संगठन मंत्री तथा युगल किशोर पूबिया को जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
  • इन नियुक्तियों से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
  • जिलाध्यक्ष संजय आमेटा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।
  • उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष संजय आमेटा के नेतृत्व में अखिल भारत हिन्दू महासभा को उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
WAf𝕏TGin🖨
अखिल भारत हिन्दू महासभा का संगठन विस्तार: संजय आमेटा के नेतृत्व में उदयपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां

उदयपुर | अखिल भारत हिन्दू महासभा के उदयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजय आमेटा ने संगठन विस्तार के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। आशीष शर्मा को उदयपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष, टीनू गिरी गोस्वामी को जिला महासचिव, अनिल ओड को जिला महामंत्री, केशू गिरी गोस्वामी को जिला संगठन मंत्री तथा युगल किशोर पूबिया को जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

जिलाध्यक्ष संजय आमेटा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष संजय आमेटा के नेतृत्व में अखिल भारत हिन्दू महासभा को उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी पदाधिकारियों ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूत करने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में ओड महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम ओड तथा उदयपुर जिला अध्यक्ष संजय आमेटा की मौजूदगी में सांगवा के हरिओम गिरी, शुभम टेलर, बनू गिरी, गणेश गिरी, लोकेश शर्मा, मनीष साहू, सुरेश बंजारा, दिनेश प्रजापत, रीशी खटीक और दिनेश खटीक भी उपस्थित रहे।