मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला कार्यकर्ता श्रमिक सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत  24 मार्च को उदयपुर में होंगे मुख्य अतिथि

मुख्य बिंदु
  • भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा कार्यकर्ता एवं श्रमिक सम्मेलन का आयोजन दिनांक 24 मार्च 2026 मंगलवार को भाजपा पार्टी कार्यालय, पटेल सर्किल, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।
  • सम्मेलन में भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ.
  • महेंद्र कुमावत प्रदेशाध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम बार मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर प्रवास पर होंगे।
  • सम्मेलन अपरान्ह 2:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें लगभग 400 से अधिक भाजपा के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक बंधु उपस्थित रहेंगे।
  • कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्षगण, भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, उदयपुर सांसद ताराचंद जैन, विधायक फूलसिंह मीणा सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
  • उक्त जानकारी ओबीसी मोर्चा शहर जिला की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने दी।
WAf𝕏TGin🖨
भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला कार्यकर्ता श्रमिक सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत  24 मार्च को उदयपुर में होंगे मुख्य अतिथि

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा कार्यकर्ता एवं श्रमिक सम्मेलन का आयोजन दिनांक 24 मार्च 2026 मंगलवार को भाजपा पार्टी कार्यालय, पटेल सर्किल, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत प्रदेशाध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम बार मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर प्रवास पर होंगे।

सम्मेलन अपरान्ह 2:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें लगभग 400 से अधिक भाजपा के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक बंधु उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्षगण, भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, उदयपुर सांसद ताराचंद जैन, विधायक फूलसिंह मीणा सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

उक्त जानकारी ओबीसी मोर्चा शहर जिला की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने दी। बैठक में भाजपा प्रदेश सदस्य प्रमोद सामर ने सभी ओबीसी समाजों के अध्यक्षों एवं समाज के कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्य बनाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड ने की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कमलेश प्रजापत ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा शहर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु पुरबिया ने दिया।