मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया आईटी विभाग कक्ष का उद्घाटन

मुख्य बिंदु
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उदयपुर प्रवास के दौरान भाजपा पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल उदयपुर में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग कक्ष का उद्घाटन किया।
  • इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक राजनीति में सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो चुकी है।
  • पार्टी कार्यकर्ताओं को तकनीक के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि यह नवस्थापित कक्ष संगठन की डिजिटल क्षमता को और सशक्त करेगा।
  • भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि यह आईटी एवं सोशल मीडिया कक्ष संगठन की रीढ़ बनेगा।
  • इससे भाजपा की विचारधारा को आधुनिक माध्यमों से अधिक प्रभावी तरीके से प्रसारित किया जा सकेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उदयपुर प्रवास के दौरान भाजपा पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल उदयपुर में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक राजनीति में सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो चुकी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को तकनीक के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नवस्थापित कक्ष संगठन की डिजिटल क्षमता को और सशक्त करेगा।

 

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि यह आईटी एवं सोशल मीडिया कक्ष संगठन की रीढ़ बनेगा। इससे भाजपा की विचारधारा को आधुनिक माध्यमों से अधिक प्रभावी तरीके से प्रसारित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों में यह कक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक मोहित सनाढय आईटी प्रदेश समन्वयक यशवंत मंडावरा संभाग प्रभारी खुशबू मालवीय सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित सोलंकी आईटी संयोजक पुनीत सुखवाल जिला सह संयोजक सुनीत दवे सहित जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।