मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

  बसन्त विहार पार्क में चंदन के पेड़ चोरी

मुख्य बिंदु
  • 5 स्थित उदयपुर पर्यावरण विकास समिति ने हिरणमगरी थाने में बसन्त विहार पार्क में चंदन पेड़ चोरी होने का मामला दर्ज कराया है।
  • समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि गत रात्रि को चोर ने पार्क में लगे हरे-भरे 2 चंदन पेड़ काटकर ले गये और कुछ पेड़ पर कट लगाकर गये है।
  • इससे उनके भी चोरी होने का अंदेशा है।
  • इसे अलावा पार्क में अन्य पेड़ भी है।
  • जिनके भी कटने की आशंका है।
  • समिति ने थानाधिकारी से गुहार लगायी है कि चंदन चोरों का पता लगाकर पार्क में लगे अनेक पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
WAf𝕏TGin✉🖨
  बसन्त विहार पार्क में चंदन के पेड़ चोरी

उदयपुर। हिरणमगरी से.5 स्थित उदयपुर पर्यावरण विकास समिति ने हिरणमगरी थाने में बसन्त विहार पार्क में चंदन पेड़ चोरी होने का मामला दर्ज कराया है।

समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि गत रात्रि को चोर ने पार्क में लगे हरे-भरे 2 चंदन पेड़ काटकर ले गये और कुछ पेड़ पर कट लगाकर गये है। इससे उनके भी चोरी होने का अंदेशा है। इसे अलावा पार्क में अन्य पेड़ भी है। जिनके भी कटने की आशंका है। समिति ने थानाधिकारी से गुहार लगायी है कि चंदन चोरों का पता लगाकर पार्क में लगे अनेक पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। गत वर्ष भी इस पार्क से 20 से अधिक पेड़ अज्ञात चोर काटकर ले गये थे।