उदयपुर / शारदीय नवरात्रा के पावन पर्व पर गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में माता के मंदिर में घट स्थापना की गई।
मंदिर परिसर में भक्तों का जन सैलाब उमडा। स्थापना से पूर्व ही मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया और लाईन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि मंदिर में आने वाले भक्तों की हर इच्छा पूरी करती है मातारानी। माता जी का भव्य श्रृंगार किया गया।
स्थापना से पूर्व नौ कन्याओं का पूजन किया गया। पूरे मंदिर परिसर में लाईटों की रोशनी से जगमग किया गया।
नवरात्रि के नो दिनों तक अलग अलग तरह से माता का श्रृंगार किया जायेगा। प्रतिदिन चारों पहर की आरती की जायेगी।
मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। महिला मंडल की टीम द्वारा मातारानी के गीतों को गाया गया।
