मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

"वोट चोर - गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान की बैठक 18 सितम्बर को

कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों की रहेगी उपस्थिति

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.
  • संजीव राजपुरोहित ने जानकारी दी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में देशभर में हो रही वोट चोरी का खुलासा किए जाने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “वोट चोर - गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के लिए आवश्यक बैठक आयोजित की जा रही है।
  • बैठक का आयोजन 18 सितम्बर 2025 को दोपहर 1 बजे सवीना सब सिटी सेंटर स्थित कृष्णा ट्रेवल्स कार्यालय पर होगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने जानकारी दी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में देशभर में हो रही वोट चोरी का खुलासा किए जाने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “वोट चोर - गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के लिए आवश्यक बैठक आयोजित की जा रही है।

बैठक का आयोजन 18 सितम्बर 2025 को दोपहर 1 बजे सवीना सब सिटी सेंटर स्थित कृष्णा ट्रेवल्स कार्यालय पर होगा।

बैठक में विशेष रूप से शामिल होंगे: प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त हस्ताक्षर अभियान प्रभारी सुशील पारीख उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती इंदिरा मीणा (विधायक) इसके अलावा बैठक में एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, सांसद प्रत्याशी, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, प्रधान, उपप्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर निकाय प्रतिनिधि, पार्षद, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, तथा अग्रिम संगठनों (सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई) और विभागों/प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व वरिष्ठ कांग्रेसजन भाग लेंगे।