मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

बिजली-पानी-चिकित्सा विभागों की कार्यप्रगति पर चर्चा

मुख्य बिंदु
  • जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते हुए कर आमजन से सीधे जुड़े तीन प्रमुख विभागों, बिजली, पानी और चिकित्सा विभाग की समीक्षा की।
  • बैठक में संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति पर चर्चा करते हुए समयबद्ध रूप से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
  • बैठक के दौरान कलेक्टर ने पेयजल परियोजनाओं, जल जीवन मिशन, बिजली वितरण प्रणाली, कृषि कनेक्शन जारी करने एवं भूमि आवंटन प्रकरणों की जानकारी अधिकारियों से ली।
  • उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर चिकित्सा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए एन्टी-लार्वा गतिविधियां बढ़ाने तथा डोर-टू-डोर सर्वे को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
  • इस अवसर पर एसई एवीवीएनएल आर.
  • मीणा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

उदयपुर। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते हुए कर आमजन से सीधे जुड़े तीन प्रमुख विभागों, बिजली, पानी और चिकित्सा विभाग की समीक्षा की।

बैठक में संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति पर चर्चा करते हुए समयबद्ध रूप से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने पेयजल परियोजनाओं, जल जीवन मिशन, बिजली वितरण प्रणाली, कृषि कनेक्शन जारी करने एवं भूमि आवंटन प्रकरणों की जानकारी अधिकारियों से ली।

उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर चिकित्सा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए एन्टी-लार्वा गतिविधियां बढ़ाने तथा डोर-टू-डोर सर्वे को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसई एवीवीएनएल आर. मीणा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विक्रम सिंह, एसई पीएचईडी रविन्द्र चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।