मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

हर घर तिरंगा - 2025 शहर से लेकर गांव-ढाणी तक लहराया तिरंगा

तिरंगा रैली, मानव श्रृंखला से दिया एकता का संदेश तिरंगा कैनवास पर अंकित की देश के प्रति भावना

WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रारंभ किया गया हर घर तिरंगा - 2025 अभियान चरम पर है। आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत प्रारंभ किए गए इस अभियान के दूसरे चरण में शहर से लेकर गांव-ढाणी तक तिरंगा लहरा रहा है।

तिरंगा रैली, मानव श्रृंखला, स्कूली बच्चों की विविध स्पर्धाओं के माध्यम से देश प्रेम का संदेश प्रतिध्वनित हो रहा है। वहीं कैनवास स्थापित कर उन पर देश के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति भी दी जा रही है।

हर घर तिरंगा अभियान के दूसरे चरण के तहत जिले भर में तिरंगा महोत्सव मनाए जाएंगे।

गांव एवं शहर के सार्वजनिक स्थान, जल संरचनाएं, जल और सेनिटेशन सूचनाएं नाली सफाई, ग्रे-वाटर प्रबंधन, पाईपलाईनों से वाटर लिकेज को बंद करना, सीएससी, आरआरसी और अन्य परिसम्पत्तियों की सुरक्षा संबंधी कार्यकराए जा रहे हैं।

इसके अलावा प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन एवं इसके प्रबंधन संबंधी कार्य तथा गांव के रास्तों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर आजादी का श्रम दान थीम पर स्वच्छता कार्यक्रम हो रहे हैं।

कई जगह तिरंगा रैली निकाली गई। वहीं स्कूलों में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया।

कैनवास पर व्यक्त की भावनाएं संभागीय आयुक्त कार्यालय में तिरंगा कैनवास स्थापित किया गया। इसमेंसंभागीय आयुक्त सुश्री केवलरमानी सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आगंतुकों ने हर घर तिरंगा का संदेश अंकित किया।

तिरंगा यात्रा निकाली, विद्यार्थियों व आमजन ने ली शपथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर सहित विभिन्न कस्बों व गांवों में तिरंगा रैली निकाली गई।

जिला मुख्यालय पर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान के निर्देशन में फतहसागर पाल पर सोमवार सुबह भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।

इस रैली में करीब 550 विद्यार्थियों एवं आमजन ने भाग लिया।इस रैली को हरी झण्डी पवन अमरावत, उपनिदेशक (कार्यक्रम), दुर्गेश चांदवानी, सहायक निदेशक (वित्तीय एवं लेखा), सी.एल. सालवी, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर एवं पुष्पराज सिंह राणावत, प्राचार्य विद्या भवन सीनियर सैकण्डरी स्कूल द्वारा दिखाई गई।

इसके अलावा जिले भर में तिरंगा शपथ के भी आयोजन हुए। इसमें स्कूली बच्चों तथा आमजन नेशपथ ली।