मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

संजय अग्रवाल अध्यक्ष एवं दिनेश बंसल सचिव बनें

अग्रवाल वैष्णव समाज के चुनाव सम्पन्न

मुख्य बिंदु
  • श्री अग्रवाल वैष्णव समाज के चुनाव आज सुरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में सम्पन्न हुए।
  • चुनाव अधिकारी सीए पंकज नेवटिया ने बताया कि चुनाव मे ंकुल 278 मतों का प्रयेाग हुआ।
  • जिसमें अध्यक्ष पद हेतु खड़े हुए संजय अग्रवाल को 189 व प्रतिद्धंद्धी अनिल अग्रवाल को 81 मत प्राप्त हुए।
  • संजय ने अनिल अग्रवाल को 108 मतों से परािजत किया।
  • इसी प्रकार सचिव पद पर खड़े हुए दिनेश बंसल को 172 एवं प्रतिद्धंद्धी विनोद मेडतिया को 91 मत प्रात हुए।
  • बंसल ने मेड़तिया को 81 मतों से पराजित किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
संजय अग्रवाल अध्यक्ष एवं दिनेश बंसल सचिव बनें

उदयपुर। श्री अग्रवाल वैष्णव समाज के चुनाव आज सुरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में सम्पन्न हुए।

चुनाव अधिकारी सीए पंकज नेवटिया ने बताया कि चुनाव मे ंकुल 278 मतों का प्रयेाग हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु खड़े हुए संजय अग्रवाल को 189 व प्रतिद्धंद्धी अनिल अग्रवाल को 81 मत प्राप्त हुए।

संजय ने अनिल अग्रवाल को 108 मतों से परािजत किया। इसी प्रकार सचिव पद पर खड़े हुए दिनेश बंसल को 172 एवं प्रतिद्धंद्धी विनोद मेडतिया को 91 मत प्रात हुए।

बंसल ने मेड़तिया को 81 मतों से पराजित किया।कोषाध्यक्ष हेतु दीपक बंसल को 189 व प्रतिद्धंद्धी गौरव बंसल को 76 मत प्राप्त हुए। दीपक ने गौरव को 113 मतों से पराजित किया।

नेवटिया ने बताया कि कार्यकारिणी हेतु 10 सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया जिनमें 5 सदस्यों देवेन्द्र मेड़तिया, ललित बंसल,राकेश बंसल, कृष्णकान्त अग्रवाल, व राजकुमार अग्रवाल विजयी रहे।

चुनाव को लेकर समाज में काफी उत्साह था। चुनाव मे ंयुवाओं, बुजुर्गो ने काफी उत्साह के साथ अपने मतों का उपयोग किया। महिला कार्यकारिणी एवं प्रत्याशियों के परिजनों ने चुनाव के प्रचार में बढ़़चढ़ कर भाग लिया। चुनाव से पूर्व आमसभा हुई जिसमें कोषाध्यक्ष ने हिसाब का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने 3 साल के कार्यकाल का संक्षिप्त ब्यौरा दिया। अंत में सचिव दिनेश बंसल ने आभार ज्ञापित किया। मतदान दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला। अंत में निवर्तमान एवं वर्तमान अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने चुनाव अधिकारी का सम्मान किया।