उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर की ओर से 27 सितंबर को गुलमोहर विला में पारिवारिक मिलन समारोह एवं शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह में क्लब सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इस दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों, मस्ती और रात्रिभोज का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने आपसी सौहार्द के साथ समय बिताया।कार्यक्रम में क्लब की आधिकारिक यात्रा के साथ शिक्षक दिवस समारोह भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन बसंती वर्मा एवं जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन बालकृष्ण उपस्थित रहे।शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले 11 शिक्षकों का सम्मान एवं स्वागत किया गया।
अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों, सदस्यों और उनके परिवारों की सक्रिय सहभागिता रही।
मनोरंजन, सम्मान और पारिवारिक जुड़ाव से भरपूर इस आयोजन ने सभी के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को और मजबूत किया।
