मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए जयंत, सैनी वनडे टीम में, सुंदर बाहर

मुख्य बिंदु
  • आफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को कोरोना संक्रमण के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है जिनकी जगह जयंत यादव को शामिल किया गया है।
  • तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी मोहम्मद सिराज के विकल्प के तौर पर रखा गया है।
  • सिराज हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं।
  • बीसीसीआईं ने एक बयान में कहा , टीम इंडिया के आफ स्पिनर वाशिंगटा सुंदर को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी एक दिवसीय श्रृंखला के लिये नहीं चुना गया है।
  • इसमें कहा गया , सुंदर को बुधवार को वनडे टीम के बाकी सदस्यों के साथ केपटाउन जाना था जहां वह 19 जनवरी से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला के लिये बाकी टीम से जुड़ते।
  • पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय चयन समिति ने सुंदर की जगह जयंत को चुना।
WAf𝕏TGin✉🖨
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए जयंत, सैनी वनडे टीम में, सुंदर बाहर

मुंबईं । आफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को कोरोना संक्रमण के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है जिनकी जगह जयंत यादव को शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी मोहम्मद सिराज के विकल्प के तौर पर रखा गया है। सिराज हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं।

बीसीसीआईं ने एक बयान में कहा , टीम इंडिया के आफ स्पिनर वाशिंगटा सुंदर को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी एक दिवसीय श्रृंखला के लिये नहीं चुना गया है।

इसमें कहा गया , सुंदर को बुधवार को वनडे टीम के बाकी सदस्यों के साथ केपटाउन जाना था जहां वह 19 जनवरी से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला के लिये बाकी टीम से जुड़ते।

पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय चयन समिति ने सुंदर की जगह जयंत को चुना। सिराज हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान लगी थी।

वनडे श्रृंखला का पहला मैच 19 जनवरी को पार्ल में, दूसरा 21 जनवरी को पार्ल में ही और तीसरा केपटाउन में खेला जायेगा।