मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

भारतीय हॉकी टीम के लिए भरोसेमंद खिलाड़ी बनना चाहते हैं शमशेर

युवा भारतीय मिडफील्डर शमशेर सिंह ने कहा कि कठिन परिस्थितियों ने उन्हें जीवन की अनिश्चितताओं के लिये अच्छी तरह तैयार

WAf𝕏TGin✉🖨
भारतीय हॉकी टीम के लिए भरोसेमंद खिलाड़ी बनना चाहते हैं शमशेर

बेंगलुरू, युवा भारतीय मिडफील्डर शमशेर सिंह ने कहा कि कठिन परिस्थितियों ने उन्हें जीवन की अनिश्चितताओं के लिये अच्छी तरह तैयार किया है और बढ़ती महामारी के बीच वह टीम के लिये भरोसेमंद खिलाड़ी बनने पर ध्यान लगाये हैं।

हॉकी इंडिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मैंने बहुत मुश्किल परिस्थितियां देखी हैं, मेरे पिता खेती से आजीविका कमाते थे।

हॉकी में शुरूआती दिनों में मैंने कईं तरह की परेशानियों का सामना किया जिसमें मुझे आधारभूत चीजों जैसे स्टिक, किट और जूतों के लिये जूझना पड़ा।

उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि पिछले अनुभव ने मुझे अनिश्चित हालात को अपनाने में मदद की और इस साल हम सभी को इस महामारी ने रोक दिया है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि हम अपने लक्ष्यों पर ध्यान लगाये रखें, भले ही कितनी भी परेशानियां आयें।