मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

रोहित की चोट पर स्थिति स्पष्ट नहीं : कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरवार को रोहित शर्मा की चोट पर अपने असंतोष को नहीं छिपाते हुए कहा कि भ्रम की स्थिति और

WAf𝕏TGin✉🖨
रोहित की चोट पर स्थिति स्पष्ट नहीं : कोहली

सिडनी, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरवार को रोहित शर्मा की चोट पर अपने असंतोष को नहीं छिपाते हुए कहा कि भ्रम की स्थिति और स्पष्टता की कमी के कारण टीम प्रबंधन को उनकी उपलब्धता को लेकर इंतजार करना पड़ रहा है जो आदर्श स्थिति नहीं है।

शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले एकदिवसीय से पूर्व मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कोहली ने कहा कि इस महीने की शुरआत में हुईं चयन समिति की बैठक से पहले रोहित को अनुपलब्ध बताया गया था।

कोहली ने कहा, चयन समिति की बैठक से पहले हमें ईंमेल मिला था कि वह उपलब्ध नहीं है। इसमें कहा गया कि उसे आईंपीएल के दौरान चोट लगी।

इसमें कहा गया कि उसे चोट से संबंधित जानकारियां दी गईं है और वह समझ गया है और वह अनुपलब्ध रहेगा।

पैर की मांसपेशियों में चोट से उबर रहे रोहित बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्हें अब भी पूर्ण मैच फिटनेस हासिल करने में तीन हफ्ते लगेंगे लेकिन 14 दिन के पृथकवास बिना ट्रेनिंग केा के कारण वह 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं।