मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

फुटबॉल को वापस लाने में काफी साहस की जरूरत पड़ी: अंबानी

भारत में बड़ी खेल प्रतियोगिता की बहाली का स्वागत करते हुए फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड एफएसडीएल की चेयरपर्सन नीता

WAf𝕏TGin✉🖨
फुटबॉल को वापस लाने में काफी साहस की जरूरत पड़ी: अंबानी

बेम्बोलिम, भारत में बड़ी खेल प्रतियोगिता की बहाली का स्वागत करते हुए फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड एफएसडीएल की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि कोविड-19 के बीच फुटबॉल को वापस लाने के लिये काफी साहस और दृढ़ संकल्प और योजना की जरूरत पड़ी।

इंडियन सुपर लीग आईंएसएल की शुरआत केरला ब्लास्टर एफसी और एटीके मोहन बागान के बीच मुकाबले से शुावार को शुरू हो रही है जो कोविड-19 महामारी के बीच भारतीय सरजमीं पर आयोजित होने वाला पहला बड़ा टूर्नामेंट है।आईंएसएल द्वारा शुावार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में अंबानी ने कहा, इस महामारी के दौर में हमारी जिंदगी में फुटबॉल को वापस लाने के लिये काफी साहस, दृढ़ संकल्प और योजना की जरूरत पड़ी।

मुझे पूरा भरोसा है कि आईंएसएल के अगले चार महीने हमारी जिंदगी में खुशी, रोमांच और सकारात्मकता भर देंगे।