मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

मांजरेकर की कमेंट्री टीम में वापसी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी सीरीज के लिए कमेंटरी टीम में

WAf𝕏TGin✉🖨
मांजरेकर की कमेंट्री टीम में वापसी

मुंबईं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी सीरीज के लिए कमेंटरी टीम में वापसी हो गयी है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआईं) से नजरअंदाज चल रहे मांजरेकर हाल में संयुत्त अरब अमीरात (यूएईं) में हुए आईंपीएल में कमेंट्री टीम का हिस्सा नहीं थे।

आईंपीएल का प्रसारण स्टार स्पोट्र्स ने किया था। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का प्रसारण सोनी कर रहा है और उसने आगामी सीरीज के लिए अपने कमेंट्री पैनल की घोषणा की है जिसमें मांजरेकर को भी शामिल किया गया है।

कमेंट्री में अपनी वापसी पर मांजरेकर ने कहा,ठठ भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कमेंट्री पैनल में वापसी करने पर खुशी महसूस हो रही है। यह नौ महीने के बाद भारत की पहली अंतर्राष्ट्रीय सीरीज होगीघ् मुझे खुशी है कि मैं इस सीरीज के दौरान कमेंट्री करूंगा।

विराट के नेतृत्व में भारतीय टीम बायो-सिक्योर बबल के भीतर अपने पहले दौरे की शुरुआत करेगी, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।