मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C

खबरें खोजें

“निर्विरोध” के परिणाम

70 परिणाम मिले

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:07

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित —अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्री उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:05

सोमवार को खुलेगा 273 निकाय प्रमुखों के भाग्य का फैसला

एन. जी. भट्टराजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव अब उस निर्णायक पड़ाव पर पहुंच गए हैं, जहां सोमवार 21 सितंबर को 273 शहरों की नई शहरी सरकारों की तस्वीर काफी हद तक साफ …

21 Sep 2026, 05:34

भजनलाल मॉडल की चुनावी सफलता, शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री की रणनीति को सराहा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मजबूत रणनीति और नेतृत्व से प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिससे नगर निगम, नगर …

19 Sep 2026, 16:46

राजस्थान में निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा की बढ़त, कांग्रेस के लिए आत्ममंथन का संदेश

एन जी भट्ट राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने प्रदेश की शहरी राजनीति की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। राज्य की 309 नगर निकायों के चुनाव परिणामों …

15 Sep 2026, 05:54

स्थानीय मुद्दों की कसौटी पर राजनीति का इम्तिहान

राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य में वन स्टेट वन इलेक्शन (एक राज्य एक चुनाव) के अन्तर्गत नगरीय निकायों के चुनाव संपन्न करा रहा हैं। राज्य के 309 नगरीय निकायों (10 नग…

11 Sep 2026, 17:53

लोकतंत्र के महापर्व में जैसलमेर ने दिखाया उत्साह, 80.95 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

जैसलमेर । नगर परिषद जैसलमेर आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार को शहर के 44 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। लोकतंत्र के इस …

09 Sep 2026, 17:14

एसबीआई अधिकारी संगठन के चुनाव संपन्न

उदयपुर। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अधिकारी संगठन के जयपुर मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव 2026-29, हाल ही में संपन्न हुए जिसमें जयपुर मंडल के अध्यक्ष के रूप में राजेश आर ज…

08 Sep 2026, 17:29

44 वार्डों में 35 हजार 837 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जैसलमेर । जैसलमेर नगर परिषद आम चुनाव-2026 के दौरान वार्ड पार्षदों के मतदान बुधवार, 9 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। मतदान के दौरान 44 वार्डों म…

07 Sep 2026, 14:37

स्थानीय निकाय चुनाव के बाद होगी गांवों की सरकारों के लिए मशक्कत

राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शहरी निकायों में चुनावी तस्वीर साफ होने के बाद अब सियासी द…

06 Sep 2026, 18:08

मतदान केन्द्र भवन चुनाव के एक दिन पूर्व से मतदान समाप्ति अवधि के लिए अधिग्रहित

जैसलमेर । नगरपरिषद जैसलमेर में वार्ड सदस्यों के लिये मतदान 09 सितम्बर, बुधवार एवं पोकरण के वार्ड सदस्यों के लिये मतदान 11 सितम्बर ,शुक्रवार को होगा। जिला निर्व…

05 Sep 2026, 15:23

कांग्रेस को बड़ा झटका: बांसवाड़ा वार्ड 12 में प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, BJP की सोनिया वैष्णव निर्विरोध

बांसवाड़ा,राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव के बीच बांसवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा कंसारा ने अप…

04 Sep 2026, 03:18
पेज 1 / 6 अगला →