मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sir Padampat Singhania University

SPSU :कैडेटों का एनसीसी 'बी' प्रमाणपत्र परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालयसर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय कैडेटों का एनसीसी 'बी' प्रमाणपत्र परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालयसर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय कैडेटों का एनसीसी 'बी' प्रमाणपत्र परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

WAf𝕏TGin✉🖨
SPSU :कैडेटों का एनसीसी 'बी' प्रमाणपत्र परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन
1 / 2

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय, उदयपुर का उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास करना, छात्र-कल्याण को बढ़ावा देना, समुदायों को मजबूत करना और अधिक न्यायसंगत और न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए व्यक्तिगत और सामाजिक परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करना है।

यह सराहनीय है कि एसपीएसयू के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के 10 एनसीसी कैडेट रवि पालीवाल, शाश्वत तिवारी, मोहित स्वामी, विनय चौधरी, स्नेहा तिवारी, अनामिका गुप्ता, अंजलि तेली, काजल जणवा, लक्ष्मी राजपूत, आध्या गज्जर ने एनसीसी 'बी' प्रमाणपत्र परीक्षा जो मार्च 2023 में आयोजित की गई थीमें ए ग्रेड हासिल किया है।

इन कैडेटों के लिए केंद्रीय और राज्य पुलिस सेवाओं और अर्धसैनिक बलों की भर्ती जैसी विभिन्न परीक्षाओं में बोनस अंक का भी प्रावधान है। विश्वविद्यालय में स्थायी फायरिंग रेंज, बाधा कोर्स के रूप में कई बुनियादी सुविधाएं हैं।

विश्वविद्यालय नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करता है, जो सभी एसपीएसयू सहायक एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ देवेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन मेंआयोजित किए जाते हैं।

<br /><img src="http://www.pressnote.in/upload/487200A.jpg" style="max-width:400px; padding:5px;" align="left"><br /> कैडेटों ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, सेना शिविर, प्री आरडीसी आदि जैसे कई शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लिया है और सामुदायिक सेवाओं और सामाजिक कल्याण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण आदि जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया हैं।

2018 से अब तक कुल 45 से अधिक कैडेटों को बी प्रमाणपत्र और लगभग 35 कैडेटों को सी प्रमाणपत्र मिला है और 20 से अधिक कैडेटों को सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में चुना गया है।