मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

डिग्गी निर्माण योजना से बढ़ा कृषि उत्पादन व आय

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जा रहे ग्राम उत्थान शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
  • इन शिविरों में एक ही स्थान पर आमजन की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री एवं राजस्थान सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।
  • इसी क्रम में जिले की ग्राम पंचायत खाट सजवार में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में श्री अनमोल सिंह बराड़ पुत्र श्री रणजीत सिंह बराड़ ने कृषि विभाग की डिग्गी निर्माण योजना के तहत आवेदन किया।
  • श्री अनमोल सिंह बराड़ के पास लगभग 5 एसडीएस कृषि भूमि है।
  • पूर्व में खेत में पर्याप्त जल उपलब्धता नहीं होने के कारण उन्हें खुले पानी से सिंचाई करनी पड़ती थी, जिससे पूरे खेत की सिंचाई संभव नहीं हो पाती थी तथा उत्पादन सीमित रहता था।
WAf𝕏TGin✉🖨
डिग्गी निर्माण योजना से बढ़ा कृषि उत्पादन व आय

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जा रहे ग्राम उत्थान शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

इन शिविरों में एक ही स्थान पर आमजन की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री एवं राजस्थान सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिले की ग्राम पंचायत खाट सजवार में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में श्री अनमोल सिंह बराड़ पुत्र श्री रणजीत सिंह बराड़ ने कृषि विभाग की डिग्गी निर्माण योजना के तहत आवेदन किया।

श्री अनमोल सिंह बराड़ के पास लगभग 5 एसडीएस कृषि भूमि है। पूर्व में खेत में पर्याप्त जल उपलब्धता नहीं होने के कारण उन्हें खुले पानी से सिंचाई करनी पड़ती थी, जिससे पूरे खेत की सिंचाई संभव नहीं हो पाती थी तथा उत्पादन सीमित रहता था। पारंपरिक सिंचाई पद्धति के कारण समय, श्रम एवं लागत अधिक लगती थी।

ग्राम उत्थान शिविर के माध्यम से योजना की जानकारी प्राप्त होने पर विभागीय दिशा निर्देशानुसार उनकी भूमि पर डिग्गी का निर्माण करवाया गया। उन्हें 3 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। डिग्गी निर्माण के पश्चात किसान द्वारा खेत में फव्वारा एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाई गई, जिसके परिणामस्वरूप अब पूरे खेत में नियमित सिंचाई संभव हुई।

इससे जल की बचत होने के साथ फसल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है तथा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। परिणामस्वरूप उनकी आय में भी वृद्धि हुई है और खेती अधिक लाभकारी बनी है।

श्री अनमोल सिंह बराड़ ने बताया कि ग्राम उत्थान शिविर के माध्यम से उन्हें समय पर जानकारी एवं सहायता प्राप्त हुई, जिससे उनकी खेती में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने इसके लिए राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया।